गोंडा: महिला थाना में आयोजित किया गया परिवार परामर्श केंद्र, परामर्शदाताओं के समझाने पर 04 जोड़े एक साथ रहने को हुए राजी
Gonda, Gonda | Aug 4, 2024 पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में रविवार के दिन महिला थाना में परिवार परामर्श केंद्र आयोजित किया गया, परामर्शदाताओं ने बिछड़े जोड़े की समस्याओं को सुनकर उसका निवारण किया है, परामर्शदाताओं के समझाने बुझाने पर चार जोडे एक साथ रहने को राजी होगए हैं,परामर्शदाताओं में गंगाधर शुक्ला ,यशोदा नंदन त्रिपाठी ,महिला प्रभारी निरीक्षक अनीता यादव, संतोष ओझा व राजमंगल मौजूद थे