गोंडा: सुभागपुर में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, नजूल विधेयक से उत्तर प्रदेश में आ जाएगा भूचाल
Gonda, Gonda | Aug 4, 2024 पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह सुभागपुर में प्रधान विकास शुक्ला के कार्यालय पर पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात किया, वहीं मीडिया से मुखातिब होते हुए, उन्होंने कहा नजूल विधेयक के संशोधन से उत्तर प्रदेश में भूचाल आ जाएगा, वहीं उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा राहुल गांधी हर जगह बैसाखी पर टिके हुए हैं और चक्रव्यूह तोडने की बात कर रहे है।