चंदिया: चंदिया मंडी व गेहूं उपार्जन केंद्रों का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सहायक प्रबंधक को दिया नोटिस
Chandia, Umaria | Apr 20, 2026 उमरिया जिले में गेहूं खरीदी व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ गई है। नवागत कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने सोमवार को चंदिया की कृषि उपज मंडी और विभिन्न गेहूं उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।किसानों से मिल रही लगातार शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मौके पर ही अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। लापरवाही बर्दास्त नही की जाएगी ।