मकराना: मकराना के गुणावती स्थित खान संख्या 137 में हो रही डंपिंग को रोकने की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
मकराना खनन क्षेत्र के गुणावती स्थित खान संख्या 137 में हो रही डंपिंग को रुकवाने की मांग को लेकर खान मालिक अब्दुल शकूर पुत्र अब्दुल हफीज चौधरी ने अपने परिवार सहित मकराना उपखंड कार्यालय पहुंचकर एसडीएम को बुधवार को एक ज्ञापन सौंपा है। पीड़ित ने मांग की है कि खान संख्या 138, 142 में किये जा रहे डम्पिग कार्य को रुकवाया जावे।