मकराना: अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत शहर में भगवान अग्रसेन की शोभायात्रा निकाली गई
अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत गुरुवार को श्री अग्रवाल समाज समिति के देखरेख में अग्रवाल नवयुवक मंडल और अग्रवाल महिला मंडल के सहयोग से भगवान अग्रसेन की शोभायात्रा निकाली गई। सायं 4 बजे शोभायात्रा श्री अग्रवाल भवन से रवाना हुई, जिसमें भगवान अग्रसेन की झांकी सजाई गई। शोभायात्रा में अग्रवाल समाज के लोग सजधजकर शामिल हुए।