मकराना: अग्रवाल भवन में अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत आयोजित हुए कार्यक्रम
अग्रवाल समाज समिति के तत्वावधान में मकराना के अग्रवाल भवन में अग्रसेन जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के तहत बुधवार को अग्रवाल नवयुवक मंडल और अग्रवाल महिला मंडल की ओर से बालिकाओं और महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महिला मंडल अध्यक्ष रीना अग्रवाल ने बताया कि कैरम और फैंसी ड्रेस प्रतिभागिताएं आयोजित की गई।