मकराना: राजकीय भंवरी देवी सोमानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुआ मारवाड़ी महिला सम्मेलन
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन मकराना शाखा द्वारा मंगलवार को 121 कन्याओं को भोजन कराया गया। संस्था अध्यक्षा मीनाक्षी रांदड़ के अनुसार संस्कार संस्कृति समिति के अंतर्गत नवरात्र पर्व के पावन अवसर पर संस्था की ओर से राजकीय भंवरी देवी सोमानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में मारवाड़ी महिला सम्मेलन के दौरान 121 कन्याओं को भोजन करवाया।