डिंडौरी: खारीडीह गांव के ग्रामीण और जनपद सदस्य ने आवास योजना को लेकर कलेक्टर को बताई समस्या
डिंडौरी जिले के खारीडीह गांव के ग्रामीण और जनपद सदस्य मधुबन धुर्वे ने कलेक्टर अंजू पवन भदोरिया से मुलाकात करते हुए पीएम आवास जनमन आवास सहित अन्य समस्याओं से अवगत कराया । प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर लगभग 3:00 बजे ग्रामीण और जनपद सदस्य ने कलेक्टर से मुलाकात करते हुए गांव सहित क्षेत्र की समस्या बताई।