शिकोहाबाद: धार्मिक स्थलों का होगा सौंदर्यीकरण, वन्दन योजना के तहत मिली मंजूरी; डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में दी जानकारी
जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में वन्दन योजना के अंतर्गत प्रस्तावों की समीक्षा हेतु बैठक शुक्रवार शाम पांच बजे करीबन आयोजित की गई। बैठक में नगर पालिका परिषद शिकोहाबाद द्वारा गवां देवी दुर्गा मंदिर तथा नगर पंचायत मक्खनपुर द्वारा भोलेनाथ मंदिर, बिल्टीगढ़ राघोल के धार्मिक क्षेत्रों में सौंदर्यीकरण कार्य होंगे।