शिकोहाबाद: अंगदपुर के पास नेशनल हाईवे पर सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने महिला को रौंदा, दर्दनाक मौत से परिजनों में आक्रोश
थाना बसईमौहम्मदपुर क्षेत्र गढ़ी तिवारी निवासी महिला 62 वर्षीय करीब किशदेवी पत्नी स्वर्गीय रामभरोसे अपने मायके थाना मक्खनपुर क्षेत्र अंगदपुर आ रही थी। ऑटो से उतरकर थाना मक्खनपुर क्षेत्र अंगदपुर के पास शुक्रवार सायं छह बजे करीबन नेशनल हाईवे को पार कर रही थी तभी किसी अज्ञात वाहन ने उक्त महिला को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।