शिकोहाबाद: शिकोहाबाद में टंचिंग ग्राउंड की बदहाली पर अपर निदेशक ऋतु सुहास ने अफसरों को फटकार लगाई, निरीक्षण में मिलीं अनियमितताएं
अपर निदेशक नगरीय निकाय ऋतु सुहास ने गुरुवार दोपहर दो बजे क़रीबन शिकोहाबाद के मैनपुरी रोड स्थित टंचिंग ग्राउंड और नगर पालिका कार्यालय का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान प्लांट में बदबू, कर्मचारियों की अनुपस्थिति, टूटी मशीनें और बिना चारदीवारी की अव्यवस्था देख वे नाराज हो गईं। करीब दो घंटे तक चले निरीक्षण में उन्होंने खुद कूड़े के ढेर पर चढ़कर हालात देखें।