बंजरिया: सिसवापूर्वी पंचायत सरकार भवन में रविवार को मुखिया ने पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया
सिसवापूर्वी पंचायत सरकार भवन में रविवार को मुखिया तान्या परवीन के द्वारा पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया गया। आयोजन में डीडीसी डॉ प्रदीप कुमार,एडीएम पीजीआरो शैलेंद्र कुमार भारती व डीपीओ रामजन्म पासवान उपस्थित हुए। अधिकारियों ने आम लोगो को शिक्षित होने की अपील की। साथ ही सरकारी योजनाओं के बारे में सीधी बात की,कहा कि सरकार की सभी योजनाओं को जानना जरूरी है।