मड़ियाहू: सुदनीपुर में पुराने रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
जौनपुर के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के सुदनीपुर में पुराने रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर करीब 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला। सूचना सुहेलदेव एक्सप्रेस के चालक ने दी, जिसके बाद आरपीएफ और मड़ियाहूं पुलिस मौके पर पहुंची। शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक की हत्या कर शव ट्रैक पर फेंका गया