सिल्ली: सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के काउंटिंग हॉल में मतगणना के लिए 16 टेबल लगाए गए
Silli, Ranchi | Nov 22, 2024 पंडरा बाजार समिति में बनाए गए मतगणना केंद्र पर सुबह 8:00 से मतगणना प्रक्रिया शुरू होगी । इस बार सबसे पहले सिल्ली विधानसभा क्षेत्र का परिणाम आएगा । सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के लिए बने काउंटिंग हॉल में कुल 16 टेबल लगाए गए हैं। जहां 18 राउंड में मतगणना पूरी होगी । यह जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा आज शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे दी गई ।