गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में धान खरीद लक्ष्य घटाने के विरोध में पैक्स अध्यक्षों की बैठक, आंदोलन की चेतावनी
शनिवार को दोपहर 12:00 बजे सरकार द्वारा धान खरीद के लक्ष्य में लगातार कटौती किए जाने के विरोध में गयाजी शहर के गांधी मैदान स्थित मंडप में पैक्स अध्यक्षों एवं व्यापार मंडल के अध्यक्षों की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गुरुआ के पूर्व विधायक विनय कुमार यादव ने की। बैठक में जिले भर से आए पैक्स अध्यक्षों ने सरकार की नीति पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया।