शिवरीनारायण महानदी पुल पहुंच मार्ग पर एक माह यातायात प्रभावित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डाइवर्ट..
• गिधौरी चौक से शिवरीनारायण महानदी पुल पहुंच मार्ग पर 300 मीटर सीमेंट-कंक्रीट सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
• निर्माण कार्य 25 अगस्त से 25 सितंबर 2026 तक प्रस्तावित है।
• मार्ग पर वाहनों की आवाजाही अधिक होने के कारण निर्माण के दौरान जाम की स्थिति बनने की आशंका जताई गई है।
• यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल और वाहनों की व्यवस्था करने कहा गया है।
• वाहनों के सुगम आवागमन के लिए रूट डायवर्जन की व्यवस्था करने का अनुरोध किया गया है।
• इस संबंध में बलौदाबाजार-भाटापारा के पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जांजगीर-चांपा और सारंगढ़ के पुलिस अधीक्षकों को पत्र भेजा गया है।
#breakingnews #shivrinarayan #yatayat