साइबर जागृति राखी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, गोल्डन बुक में दर्ज हुआ जांजगीर-चांपा का नाम; 1.70 लाख से ज्यादा लोगों ने लिया साइबर सुरक्षा का संकल्प...
🏆 जांजगीर-चांपा जिले का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज।
🎗️ पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय की पहल पर साइबर जागृति राखी अभियान चलाया गया।
📍 जिले की 432 ग्राम पंचायतों समेत 50 से अधिक कॉलोनियों, स्कूल-कॉलेज, जेल, थानों और विभिन्न संस्थानों में एक साथ राखी बांधी गई।
👥 अभियान में 1.70 लाख से अधिक लोगों ने सहभागिता की।
🔐 लोगों ने ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, OTP फ्रॉड और साइबर अपराधों से बचने का संकल्प लिया।
📜 जांजगीर ऑडिटोरियम में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रोविजनल प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
👮 पुलिस अधीक्षक ने इस उपलब्धि पर जिलेवासियों और पुलिस टीम को बधाई दी।
🇮🇳 साइबर जागरूकता के जरिए जिले ने जनभागीदारी का अनूठा उदाहरण पेश किया।
#breakingnews #cgpolice #cyberjagrutiabhiyan