भरवारी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदी छात्रा, दर्दनाक मौत
कौशाम्बी। कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी रेलवे स्टेशन पर सोमवार शाम एक 14 वर्षीय छात्रा ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर जान दे दी। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची आरपीएफ व जीआरपी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार करारी थाना क्षेत्र के बड़ाई बंधवा गांव निवासी लक्ष्मी देवी (14) पुत्री झुल्लर सरोज, कक्षा 8 की छात्रा थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक छात्रा काफी देर से स्टेशन परिसर में टहल रही थी। इसी दौरान पुलिस भर्ती परीक्षा देने आई एक महिला अभ्यर्थी से उसने मोबाइल फोन लेकर घर पर बात की। बातचीत के कुछ देर बाद कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रही एक एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूद गई।
महिला अभ्यर्थी ने उसे बचाने का प्रयास करते हुए हाथ पकड़ लिया, लेकिन छात्रा हाथ छुड़ाकर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर प�