समाहरणालय पूर्णिया,
( जनसंपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:-876,
दिनांक 06 जुलाई 2026,
=================
श्री अंशुल कुमार (भा॰प्र॰से॰) जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में सोमवार को प्रधान लिपिकों की बैठक का आयोजन महानंदा सभागार पूर्णिया में आयोजित की गई ।
बैठक में जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा न्यायलयों के लम्बित वाद, CM डैशबोर्ड, CPGRAM, सेवांत लाभ इत्यादि बिंदुओं पर कार्यालयों के प्रधान लिपिक एवं सहायक प्रशाखा पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया ।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा रोकड़ पंजी को अद्यतन करने एवं किसी प्रकार की वित्तीय अनियमितता अथवा त्रुटि पाए जाने पर जिला स्थापना शाखा को सूचित करने का निर्देश सभी कार्यालय प्रधानों को दिया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा सभी कार्यालयों को निर्देशित किया गया कि जिलाधिकारी जनता दरबार, आयुक्त जनता दरबार एवं CM डैशबोर्ड के लंबित मामलों को तत्काल निष्पादन करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने सभी प्रखंड कार्यालयों को पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण के कार्यों में दैनिक समीक्षा कर तेजी लाने का निर्देश दिया.
अंचल कार्यालयों को नामांतरण, परिमार्जन एवं ई-मापी के लम्बित तथा जनता दरबार के वादों का अविलंब निष्पादन करने का निदेश दिया गया ।
अंचल अधिकारी, भूमी सुधार उपसमाहर्ता और अनुमंडल पदाधिकारी के न्यायालयों में नियमित सुनवाई करने एवं जिला विधि शाखा को न्यायालय कार्य का अवलोकन करने हेतु निर्देशित किया ।
जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यालयों के दैनिक कार्यों को संपन्न करने में उत्पन्न कठिनाइयों के बारे में पृच्छा कर आवश्यक कार्रवाई हेतु दिशा निर्देश दिया गया ।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सभी प्रखंड कार्यालय/सभी अंचल कार्यालय में पदस्थापित प्रधान लिपिक/लिपिक एवं परिचारी की संख्या के बारे में जानकारी ली गई.
बैठक में अपर समाहर्ता विभागीय जाँच, श्री बिनय कुमार साह एवं स्थापना उपसमाहर्ता श्री इन्द्रजीत कुमार एवं संबंधित पदाधिकारिगण उपस्थित थे ।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
1 views | Purnia, Bihar | Jul 6, 2026