चकरनगर: 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त की, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया
थाना क्षेत्र के बछेड़ी गांव में उमेश कुमार दोहरे का 19 वर्षिय बेटा अभिषेक दोहरे ने रात्रि समय कमरे के अंदर पंखे की खूंटी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार शाम5 बजे उक्त बाबत में थाना प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा ने बताया कि बछेड़ी में एक युवक ने गृह क्लेश में फांसी लगाकर आत्महत्या की गई है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जांच जारी है।