उरई: ग्राम हरिपुरा निवासी महिला ने एक व्यक्ति पर आरोप लगाया, कहा- बकरियां चराने गई दोनों मासूम बच्चियों को बंधक बनाया
Orai, Jalaun | May 13, 2026 बुधवार की दोपहर लगभग 1:00 बजे उरई के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में महिला ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बकरियां चराने गई दो मासूम बच्चियों को एक व्यक्ति ने मारपीट करते हुए उन्हें नीम के पेड़ से बांध दिया और मारपीट की जिसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन पुलिस ने कोई कड़ी कार्यवाही नहीं की जिसके चलते मां ने पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत की है।