सोनो: भीषण गर्मी से जीविका कर्मी की तबीयत बिगड़ी, झाझा सीएचसी में कराया गया इलाज
Sono, Jamui | Jun 10, 2026 झाझा प्रखंड क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी का असर अब आम लोगों के साथ-साथ सरकारी कर्मियों पर भी पड़ने लगा है। बुधवार को 11 बजे जीविका की जीविकोपार्जन विशेषज्ञ अनुप्रिया कुमारी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार वह शहर के सोहजाना स्थित जीविका कार्यालय जा रही थीं। इसी दौरान तेज धूप और अत्यधिक गर्मी के कारण उन्हें चक्कर आने लगा और उनकी स्थिति असहज हो गई।