लोहरदगा: उपायुक्त ने सीएम स्वास्थ्य सहायता योजना के 26 आवेदनों की समीक्षा की, आवंटन मिलते ही भुगतान का निर्देश दिया
लोहरदगा उपायुक्त डॉ. ताराचंद की अध्यक्षता में शुक्रवार अपराह्न लगभग 3 बजे वित्तीय वर्ष 2025–26 के तहत मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से संबंधित आवेदनों की समीक्षा की गई। बैठक में अब तक प्राप्त कुल 26 आवेदनों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी आवेदनों पर विचार-विमर्श के बाद समिति ने सर्वसम्मति से उन्हें स्वीकृत करने का निर्णय लिया।