बसेड़ी: नादनपुर कस्बा सहित आसपास के गांवो में चैत्र नवरात्रा का हुआ समापन कन्याओं का विधिवत रूप से पूजन कर उन्हें कराया भोजन
Baseri, Dholpur | Apr 17, 2024 बसेड़ी क्षेत्र के नादनपुर कस्बा सहित आसपास के गांवो में धूमधाम से बुधवार को चैत्र नवरात्रा के अंतिम दिन देवी मां का पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने कन्याओं का घर-घर व मन्दिरो में पूजन किया। कन्या पूजन के बाद श्रद्धालुओं द्वारा कन्याओं को भोजन कराया गया। कन्याभोज के बाद व्रत का पारण किया। भक्तों ने मां के चरणों में माथा टेक कर मंगलमय जीवन की कामना की।