बिलासपुर: जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बिलासपुर मंडी में गेहूं खरीद केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
शनिवार को दोपहर दो बजे निरीक्षण के दौरान जिला अधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने खरीद प्रक्रिया, बारदाना उपलब्धता और तौल व्यवस्था की सराहना की। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों के लिए पेयजल और बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही, फार्मर आईडी न होने पर केंद्र पर ही बनाने के आदेश दिए। जनपद में वर्तमान में 114 क्रय केंद्र संचालित हैं