द्वारका: जिले की एंटी बरगलरी सेल ने एक शातिर स्नेचर को द्वारका सेक्टर-1 रामलीला पार्क से किया गिरफ्तार
द्वारका जिला के एंटी बरगलरी सेल की पुलिस टीम ने एक शातिर स्नेचर को गिरफ्तार किया है। जो दिल्ली पुलिस का घोषित बीसी भी है, इसके ऊपर 17 आपराधिक मामले चल रहे हैं। गिरफ्तार बदमाश की पहचान सोनू उर्फ राकेश के रूप में हुई है इसके पास से लूटा गया मोबाइल, आईडी कार्ड और चोरी की स्कूटी बरामद किया गया है। यह जेजे कॉलोनी बिंदापुर इलाके का रहने वाला है।