कोटकासिम: कोटकासिम में जनगणना की तैयारी, 200 प्रगणकों और सुपरवाइजर के पहले बैच की ट्रेनिंग खत्म, दूसरा बैच शुरू
जनगणना के पहले चरण की तैयारी कोटकासिम तहसील में शुरू हो गई है राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रगणकों और सुपरवाइजरों के प्रशिक्षण का पहला बैच पूरा हो चुका है जबकि दूसरे बैच की ट्रेनिंग सोमवार को प्रारंभ हो गई।मुख्य फील्ड ट्रेनर हरिराम ने सोमवार शाम 5 बजे बताया कि यह स्वतंत्र भारत की आठवीं जनगणना है कोविड-19 महामारी के कारण 2021 की जनगणना नहीं हो पाई थी।