5 दिनों से जला ट्रांसफार्मर, बिजली-पानी के लिए त्राहिमाम! आधी रात सड़क पर उतरे लखनीपुर महेशपट्टी के ग्रामीण, JE पर ₹300 घूस मांगने का आरोप.
उजियारपुर के लखनीपुर महेशपट्टी में पिछले 5 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ग्रामीण बिजली और पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और रात में अंधेरे के कारण सांप-बिच्छू का खतरा बना हुआ है।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग के JE एवं अधिकारियों पर ₹300 घूस मांगने तथा 100 KVA की जगह 63 KVA का कथित कबाड़ ट्रांसफार्मर लगाने का गंभीर आरोप लगाया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने आधी रात सड़क पर उतरकर प्रशासन को सुबह तक समस्या का समाधान करने का अल्टीमेटम दिया।
अब सवाल यह है कि ग्रामीणों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के सरकारी दावे जमीनी स्तर पर कितने सच हैं? आखिर पांच दिनों से बिजली संकट के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी क्यों नहीं जागे?
देखिए Stream Bihar की Ground Report और जानिए ग्रामीणों ने क्या कहा।
#Samastipur #Ujiarpur #LakhinipurMaheshpatti #BiharNews #ElectricityCrisis #BiharBijli #ElectricityDepartment #PublicProtest #GroundReport #StreamBihar #RuralBihar #PowerCrisis #जनहित #उजियारपुर #समस्तीपुर