#Kullu बीती रात सेऊबाग में गौ सेवा रक्षादल और स्थानीय लोगों ने पकड़े दो संदिग्ध गौ तस्कर,
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
देसी चैनल कुल्लू
कुल्लू के सेऊबाग क्षेत्र में बीती रात गौ तस्करी की सूचना पर गौ सेवा रक्षादल कुल्लू की टीम और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर दो संदिग्ध आरोपियों को पकड़ लिया।
टीम ने दोनों को पुलिस के हवाले किया और रातभर पुलिस के साथ मौके पर डटी रही।
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
इस दौरान गौ सेवा रक्षादल के अध्यक्ष शेरा नेगी सहित कमलेश ठाकुर, अजय शर्मा, टिकम राम, सतीश राणा, कृष्ण नेगी, सीता राम शर्मा, मुकेश कुमार, सोनी वासुदेव, भूपेंद्र ठाकुर, सचिन सूद, बिशु सहित स्थानीय नौजवान, स्थानीय लोग और गौ सेवक मौके पर मौजूद रहे।
गौ सेवा रक्षादल ने इस कार्रवाई में सहयोग करने वाले स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन का आभार जताते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।
Kullu Police Shera negi
देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू
Kullu, Kullu | Sep 13, 2026