कटरा: बकुची पावर सब स्टेशन के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने सब्जी विक्रेता को मारी टक्कर, पुलिस जांच में जुटी
मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र के बकुची पावर सब स्टेशन के पास बाइक की ठोकर से एक सब्जी विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले को लेकर पीड़ित ने शनिवार शाम करीब 6 बजे में पुलिस से शिकायत किया है। घायल युवक का पहचान बकुची गांव के मो अस्पत बताया गया है। उसने बताया कि वह सब्जी बेचकर साइकिल से वापस घर लौट रहा था।