फरीदपुर: खटेली में जमीनी विवाद में युवक ने जमकर की फायरिंग वीडियो हुआ वायरल
भुता थाना क्षेत्र के खटेली में एक दबंग ने जमीनी विवाद में जमकर फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया है । फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले में कार्यवाही की बात कह रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।