गढ़वा: गढ़वा में गोवंशीय पशुओं के अवैध व्यापार की शिकायत पर एसडीएम की औचक जांच, दी सख्त चेतावनी
Garhwa, Garhwa | Apr 1, 2026 गढ़वा में गोवंशीय पशुओं के अवैध व्यापार की शिकायत पर प्रशासन अलर्ट हो गया है। बुधवार को सदर एसडीएम संजय कुमार ने कृषि बाजार समिति परिसर में औचक निरीक्षण किया। उन्हें लगातार शिकायत मिल रही थी कि ग्रामीण इलाकों से गोवंशीय पशुओं को लाकर यहां अवैध रूप से खरीदी-बिक्री की जा रही है। इसी की जांच के लिए एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय व्यवसायियों से पूछताछ की और