ताजपुर: बंगरा चौक से आगे तेल टैंकर की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति हुआ जख्मी 112 की पुलिस टीम ने इलाज के लिए पहुंचाया अस्पताल
बंगरा थाने में कार्यरत 112 टीम के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि बंगरा चौक से आगे तेल टैंकर की टक्कर से एक बाइक सवार व्यक्ति जख्मी हो गया। इलाज के लिए ताजपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। जख्मी व्यक्ति मोतिहारी का रहने वाला बताया गया है।