ताजपुर: चकसिकंदर गांव में नून नदी में नहाने के दौरान एक बच्चा डूबा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा
ताजपुर थाना क्षेत्र के चकसिकंदर गांव के रहने वाले अमरेंद्र कुमार राय ने बताया कि उनका 8 वर्षीय भतीजा नहाने के लिए नून नदी में गया था। काफी देर तक वह घर नहीं लौटा परिजन खोजबीन कर रहे थे। अंत में नून नदी में जाकर देखा तो उनके भतीजे का शव पानी में तैरता हुआ मिला। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।