ताजपुर: बंगरा थाना क्षेत्र के पास टेंपो चालक ने साइकिल में मारी टक्कर टेंपो पलटा दो महिला हुई जख्मी
सिमरी गांव के रहने वाले भोला पंडित ने बताया कि उनकी पत्नी उर्मिला देवी अपनी मायके बनवीरा से दो महिला रिश्तेदार के साथ टेंपो से अपने ससुराल जा रही थी। टेम्पो चालक बंगरा थाना के पास पहुंचा कि एक साइकिल से टेंपो टकरा गई।। जिसके कारण टेंपो पलट गया। टेंपो में बैठी उर्मिला देवी एवं शांति देवी जख्मी हो गई।