ताजपुर: महुआ चौक पर एक दुकानदार एवं उनके तीन रिश्तेदार को मारपीट कर ₹6000 छीना
अस्पताल चौक पर फुटवियर की दुकान चलाने वाले मोहम्मद इमराज अहमद ने बताया कि वह खाना खाने अपने घर भेरोखरा जा रहे थे। महुआ चौक पर 15 से 20 की संख्या में लोगों ने उन्हें रोककर उनके साथ मारपीट करने लगे। हल्ला सुनकर उनके तीन रिश्तेदार बचाने गए। उन्हें भी मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। सभी लोगों को बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल लाया गया है।