ताजपुर: बंगरा थाने की पुलिस ने विभिन्न इलाके से एक महिला एवं एक पुरुष को 14 लीटर देशी एवं विदेशी शराब के साथ किया गिरफ्तार
समस्तीपुर जिले के बंगरा थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कोठिया एवं रहीमाबाद गांव में छापेमारी करते हुए एक पुरुष एवं एक महिला को 14 लीटर देशी एवं विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ थाने में 96/24 एक मामला भी दर्ज किया गया है।