फारबिसगंज: ड्रग इंस्पेक्टर के द्वारा फारबिसगंज शहर के कई दवा दुकानों की, की गई जांच
शराबबंदी के बाद युवाओं द्वारा नशे के वैकल्पिक रूप में बड़े पैमाने पर नशीली दावों का प्रयोग किया जाता है।जिसकी बरामदगी भी बिहार पुलिस और उत्पाद विभाग की ओर से लगातार की जाती है। प्रतिबंधित नशीली दावों के बिक्री और उपयोग को लेकर अररिया सिविल सर्जन डॉ.विधान चंद्र सिंह ने ड्रग इंस्पेक्टर को भारत- नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के दवा दुकानों में जांच करने का आदेश दिया।