फारबिसगंज: फारबिसगंज में दिन दयाल चौक पर टाइल्स मार्बल की दुकान में हुई चोरी, जांच में जुटी पुलिस
फारबिसगंज के दिन दयाल चौक में एक टाइल्स व मार्बल की दुकान में चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखे ₹10000 नकद, 11 पीस चांदी के सिक्के सहित अन्य सामानों की चोरी कर ली। पीड़ित दुकानदार ने फारबिसगंज थाना में आवेदन दिया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।