फारबिसगंज: फारबिसगंज विधायक ने मटियारी सहवाजपुर में ग्रामीणों के साथ की बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा.
फारबिसगंज विधायक विधासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी ने मटियारी सहवाजपुर में ग्रामीणों के साथ बैठक की. इस मौके पर विभिन्न विकास योजनाओं पर चर्चा हुई. ग्रामीणों ने कई सड़क पुल-पुलियों के निर्माण की बात कही. विधायक श्री केसरी ने कहा फारबिसगंज के पूर्वी इलाकों में सड़कों का निर्माण कार्य प्रारंभ होगा. कुछ के कार्य चल रहें हैं.