जय यमुना मैया!
छठ महापर्व : दिल्ली के सोनिया विहार स्थित 'नमो यमुना रिवर सफारी' में भव्य म्यूजिकल फाउंटेन और लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया गया। इस दौरान 'जय छठी मईया' लिखे इलेक्ट्रिक क्रूज ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस दिव्य आयोजन का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया हैं।
यमुना मैया में आज जो प्रकाश और जल का अद्भुत समागम दिख रहा है, वह किसी कल्पना से भी परे है।
जो नदी कभी उपेक्षा की शिकार थी, आज उसी के तट पर रंग-बिरंगे लेजर, फव्वारे और दिव्य आकृतियों का यह दिव्य दृश्य साक्षात् विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक बन गया है।
यह केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि उस नयी दिल्ली का प्रतिबिंब है जहाँ विरासत और आधुनिकता एक साथ प्रवाहित हो रही है।
#ChhathPuja2026 #RekhaGupta #NamoYamunaRiverSafari #Delhi #ChhathPuja #chhathmahaparv