गोबिंदपुर राजनगर: खोकरो गांव में जलजमाव से 30 परिवार परेशान, सड़क बनी तालाब
राजनगर प्रखंड क्षेत्र के गोबिंदपुर पंचायत अंतर्गत खोकरो गांव में पीसीसी सड़क पर जलजमाव की समस्या से करीब 30 परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश होते ही सड़क पर पानी जमा होकर तालाब का रूप ले लेता है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। लंबे समय तक पानी जमा रहने से आसपास स्थित कच्चे मकानों की मिट्टी की दीवारों के कमजोर होकर गिरने का