मुगलसराय: गोधना मोड़ के पास पुलिस ने साइबर फ्रॉड के 7 शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार, बरामद हुए मोबाइल और सिमकार्ड
अलीनगर थाना पुलिस ने मंगलवार को साइबर फ्रॉड करने वाले सात वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अलीनगर थाना प्रभारी विनोद मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गोधना मोड़ के पास से अवैध मोबाइल फोन,सिम कार्ड,एटीएम कार्ड,पैन कार्ड आधार कार्ड आदि के साथ गिरफ्तार किया हैं। इससे पहले भी इससे जुड़े अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस द्वारा आगे की करवाई जारी है।