पुलिस प्रेस नोट 20.10.2026
व्हॉट्सएप पर कंपनी के CMD की DP लगाकर 50 लाख की ठगी, 6 गिरफ्तार, साइबर थाना सेंट्रल की कार्रवाई,
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 29 लाख रुपये खाता में फ्रिज करवाए
फरीदाबाद- व्हॉट्सएप पर कंपनी के CMD की DP लगाकर 50 लाख की साइबर ठगी करने के मामले में कार्रवाई करते हुये साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने 6 आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान अजय व अदनान खान वासी मुम्बई तथा अविनाश, नासिर, जयारवन व रिजवान वासी गुजरात को गिरफ्तार किया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए ठगी के 29 लाख रुपये खाता में फ्रिज करवा दिये।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-28 फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 17 सितंबर को उसके व्हॉट्सएप पर एक नंबर से मैसेज आया। व्हॉट्सएप नंबर पर उसकी कंपनी के CMD की फोटो लगी हुई थी। जिस नंबर से शिकायतकर्ता को मैसैज के द्वारा एक खाता नंबर भेजा गया था और उस खाता में 1 करोड रुपये ट्रांसफर करने के लिए कहा गया था। जिसके बाद शिकायतकर्ता ने कंपनी के खाता से बताए गए खाता में 50 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। जिस शिकायत पर साइबर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
प्रारंभिक जांच है में सामने आया कि आरोपी अजय ने एक फर्म अजय मैनपॉवर बना रखी है। जिसने फर्म का खाता नासिर तथा नासिर ने यह खाता आगे अविनाश व अविनाश ने आगे जयारवन को दिया था। फिर जयारवन ने यह खाता टेलीग्राम के जरिए आगे ठगो को दिया था। अदनान ने फर्म का करंट खाता खुलवाया था। वहीं रिजवान के पास खाता का एक्सेस था। जिसे वह ठगी के समय होटल में बैठकर चला कर रहा था। खाते में ठगी के 50 लाख रुपए आए थे।
अजय, नासिर व अदनान 10वीं पास है वहीं अविनाश ग्रेजुएट, जयारवन मास्टर्स पास है। अजय हार्डवेयर सप्लाई, अविनाश मेडिकल सप्लाई, जयारवन प्रोपर्टी डीलिंग का काम करता है। आरोपितों से 5 मोबाईल फोन बरामद किये गये है। सभी को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।
पुलिस प्रवक्ता