कटेया: कटेया में खेत की सिंचाई के दौरान करंट लगने से युवक की मौत, दो बच्चों ने खोया पिता
कटेया थाना क्षेत्र में खेत की सिंचाई करने के दौरान बिजली का करंट लगने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई. युवक शनिवार को खेत में इलेक्ट्रिक मोटर से सिंचाई कर रहा था. इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी जान चली गई. घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई, जबकि गांव में मातम पसरा है.