Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
No video available

होशंगाबाद नगर: follow me like my all videos

MORE NEWS

नवांकुर अभियान के तहत मंगलवार को जिलेभर में होगा 2 लाख से अधिक सीड बॉल का प्रसार

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ग्राम हासलपुर में सम्मिलित होकर करेंगे पौधा रोपण एवं सीड बॉल का विस्तार

 प्राकृतिक वनीकरण को बढ़ावा देने एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से संचालित नवांकुर अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जिले की समस्त जनपद पंचायतों, तहसीलों एवं नगरीय निकायों में एक साथ 2 लाख से अधिक सीड बॉल का व्यापक स्तर पर प्रसार किया जाएगा। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा जनपद पंचायत नर्मदापुरम के ग्राम हासलपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर पौधारोपण एवं सीड बॉल का प्रसार करेंगे।  कलेक्टर श्री मिश्रा ने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नवांकुर अभियान के तहत अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर सीड बॉल का प्रसार सुनिश्चित करें, जिससे प्राकृतिक वनीकरण को गति मिले और अधिक से अधिक वृक्ष विकसित हो सकें।

उल्लेखनीय है कि "बीज से वृक्ष तक" के संकल्प के साथ विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) से प्रारंभ हुए नवांकुर अभियान के अंतर्गत जिले में अब तक 2 लाख से अधिक सीड बॉल का निर्माण किया जा चुका है। इस अभियान में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, नगरीय निकाय, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उच्च शिक्षा विभाग तथा जेल प्रशासन विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही है। विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों से तैयार किए गए सीड बॉल का मंगलवार को जिलेभर में चयनित स्थलों पर प्रसार किया जाएगा, जिससे वर्षा ऋतु में बीजों के अंकुरित होकर पौधों के रूप में विकसित होने की संभावना बढ़ेगी और हरित आवरण में वृद्धि होगी।

सीड बॉल की विशेषता

वर्षा ऋतु में प्राकृतिक वनीकरण को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से सीड बॉल (Seed Ball) तकनीक को प्रभावी एवं सरल उपाय के रूप में अपनाया जा रहा है। इस तकनीक के माध्यम से कम लागत में बड़े पैमाने पर स्थानीय वृक्षों का रोपण किया जा सकता है, जिससे हरित आवरण बढ़ाने के साथ-साथ जैव विविधता का संरक्षण भी संभव है।

सीड बॉल का निर्माण देशी एवं स्थानीय वृक्ष प्रजातियों के बीजों को चिकनी मिट्टी और गोबर खाद अथवा कम्पोस्ट के मिश्रण से किया जाता है। इसके लिए चिकनी मिट्टी के 5 भाग तथा गोबर खाद या कम्पोस्ट का 1 भाग अच्छी तरह मिलाया जाता है। मिश्रण का छोटा भाग लेकर उसमें 1 से 2 बीज रखकर लगभग 2 से 3 सेंटीमीटर व्यास की गोल गेंद तैयार की जाती है। तैयार सीड बॉल को 24 से 48 घंटे तक छाया में सुखाया जाता है। इसके बाद इन्हें वर्षा ऋतु में खाली भूमि, पहाड़ी क्षेत्रों एवं वन क्षेत्रों में बिखेरा जाता है।

सीड बॉल तकनीक का प्रमुख लाभ यह है कि मिट्टी की परत बीजों को पक्षियों, कीटों तथा अन्य प्राकृतिक नुकसान से सुरक्षित रखती है। वर्षा होने पर सीड बॉल धीरे-धीरे टूट जाती है और बीजों को अंकुरण के लिए अनुकूल वातावरण प्राप्त होता है। इससे पौधों के विकसित होने की संभावना बढ़ जाती है तथा प्राकृतिक रूप से हरित क्षेत्र का विस्तार होता है। इस तकनीक के लिए नीम, करंज, गुलमोहर, अमलतास, शीशम, अर्जुन, जामुन, इमली, बांस सहित अन्य स्थानीय वृक्ष प्रजातियों के बीज उपयुक्त माने जाते हैं। स्थानीय प्रजातियों का उपयोग क्षेत्र की जलवायु और मिट्टी के अनुरूप होने के कारण पौधों की जीवित रहने की संभावना अधिक रहती है।

#narmadapuram
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of Environment, Madhya Pradesh

नवांकुर अभियान के तहत मंगलवार को जिलेभर में होगा 2 लाख से अधिक सीड बॉल का प्रसार कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ग्राम हासलपुर में सम्मिलित होकर करेंगे पौधा रोपण एवं सीड बॉल का विस्तार प्राकृतिक वनीकरण को बढ़ावा देने एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से संचालित नवांकुर अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जिले की समस्त जनपद पंचायतों, तहसीलों एवं नगरीय निकायों में एक साथ 2 लाख से अधिक सीड बॉल का व्यापक स्तर पर प्रसार किया जाएगा। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा जनपद पंचायत नर्मदापुरम के ग्राम हासलपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर पौधारोपण एवं सीड बॉल का प्रसार करेंगे। कलेक्टर श्री मिश्रा ने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नवांकुर अभियान के तहत अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर सीड बॉल का प्रसार सुनिश्चित करें, जिससे प्राकृतिक वनीकरण को गति मिले और अधिक से अधिक वृक्ष विकसित हो सकें। उल्लेखनीय है कि "बीज से वृक्ष तक" के संकल्प के साथ विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) से प्रारंभ हुए नवांकुर अभियान के अंतर्गत जिले में अब तक 2 लाख से अधिक सीड बॉल का निर्माण किया जा चुका है। इस अभियान में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, नगरीय निकाय, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उच्च शिक्षा विभाग तथा जेल प्रशासन विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही है। विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों से तैयार किए गए सीड बॉल का मंगलवार को जिलेभर में चयनित स्थलों पर प्रसार किया जाएगा, जिससे वर्षा ऋतु में बीजों के अंकुरित होकर पौधों के रूप में विकसित होने की संभावना बढ़ेगी और हरित आवरण में वृद्धि होगी। सीड बॉल की विशेषता वर्षा ऋतु में प्राकृतिक वनीकरण को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से सीड बॉल (Seed Ball) तकनीक को प्रभावी एवं सरल उपाय के रूप में अपनाया जा रहा है। इस तकनीक के माध्यम से कम लागत में बड़े पैमाने पर स्थानीय वृक्षों का रोपण किया जा सकता है, जिससे हरित आवरण बढ़ाने के साथ-साथ जैव विविधता का संरक्षण भी संभव है। सीड बॉल का निर्माण देशी एवं स्थानीय वृक्ष प्रजातियों के बीजों को चिकनी मिट्टी और गोबर खाद अथवा कम्पोस्ट के मिश्रण से किया जाता है। इसके लिए चिकनी मिट्टी के 5 भाग तथा गोबर खाद या कम्पोस्ट का 1 भाग अच्छी तरह मिलाया जाता है। मिश्रण का छोटा भाग लेकर उसमें 1 से 2 बीज रखकर लगभग 2 से 3 सेंटीमीटर व्यास की गोल गेंद तैयार की जाती है। तैयार सीड बॉल को 24 से 48 घंटे तक छाया में सुखाया जाता है। इसके बाद इन्हें वर्षा ऋतु में खाली भूमि, पहाड़ी क्षेत्रों एवं वन क्षेत्रों में बिखेरा जाता है। सीड बॉल तकनीक का प्रमुख लाभ यह है कि मिट्टी की परत बीजों को पक्षियों, कीटों तथा अन्य प्राकृतिक नुकसान से सुरक्षित रखती है। वर्षा होने पर सीड बॉल धीरे-धीरे टूट जाती है और बीजों को अंकुरण के लिए अनुकूल वातावरण प्राप्त होता है। इससे पौधों के विकसित होने की संभावना बढ़ जाती है तथा प्राकृतिक रूप से हरित क्षेत्र का विस्तार होता है। इस तकनीक के लिए नीम, करंज, गुलमोहर, अमलतास, शीशम, अर्जुन, जामुन, इमली, बांस सहित अन्य स्थानीय वृक्ष प्रजातियों के बीज उपयुक्त माने जाते हैं। स्थानीय प्रजातियों का उपयोग क्षेत्र की जलवायु और मिट्टी के अनुरूप होने के कारण पौधों की जीवित रहने की संभावना अधिक रहती है। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of Environment, Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jul 20, 2026

सीसीटीवी की निगरानी में सुरक्षित 250 से अधिक गोवंश, गौशाला को पर्यटन केंद्र बनाने की तैयारी

 जिले में बारिश के दौरान सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गोवंश के संरक्षण के लिए जिला प्रशासन ने ठोस कदम उठाए हैं। कलेक्टर नर्मदापुरम श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन और जिला पंचायत सीईओ श्री हिमांशु जैन के मार्गदर्शन में सोहागपुर तहसील के मगरिया ग्राम स्थित 75 एकड़ में बनी गौशाला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में यहां की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।

250 से अधिक गोवंश को मिल रही चौबीसों घंटे देखभाल

गौशाला में वर्तमान में लगभग 250 गोवंश संरक्षित हैं। इनके लिए भूसा, दाना, गुड़, स्वच्छ पेयजल के साथ गर्मी से बचाव के लिए पंखे और पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था है। लगभग 4 एकड़ में हरा चारा भी विकसित किया गया है ताकि गोवंश को पौष्टिक आहार मिल सके। बीमार और घायल गोवंश के उपचार की नियमित व्यवस्था है। देखभाल के लिए 6 कर्मचारी 24 घंटे तैनात हैं।

सीटीवी और वॉच टॉवर से पल-पल की निगरानी

गौशाला की सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जिससे हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा वॉच टॉवर से चौकीदार द्वारा भी लगातार निगरानी की जा रही है।

गौ-आधारित पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने गौशाला में पर्यटन की संभावनाओं का भी अवलोकन किया। प्राकृतिक वातावरण, विशाल हरित क्षेत्र और ग्रामीण परिवेश को देखते हुए इसे "ग्रामीण एवं गौ-आधारित पर्यटन" के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर चर्चा हुई। अधिकारियों का मानना है कि इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार, जैविक खेती, पशुपालन और पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलेगी और प्रकृति एवं गौ संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राधा सुधीर पटेल, जनपद सदस्य शिवा राजपूत, परियोजना अधिकारी योगेंद्र राय, जिला पर्यटन प्रबंधक मनोज सिंह ठाकुर और सचिव भगवान दास उपस्थित रहे। सभी ने गौशाला की व्यवस्थाओं की सराहना की और इसे संरक्षण के साथ पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर सकारात्मक चर्चा की।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of Animal Husbandry, Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh

सीसीटीवी की निगरानी में सुरक्षित 250 से अधिक गोवंश, गौशाला को पर्यटन केंद्र बनाने की तैयारी जिले में बारिश के दौरान सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गोवंश के संरक्षण के लिए जिला प्रशासन ने ठोस कदम उठाए हैं। कलेक्टर नर्मदापुरम श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन और जिला पंचायत सीईओ श्री हिमांशु जैन के मार्गदर्शन में सोहागपुर तहसील के मगरिया ग्राम स्थित 75 एकड़ में बनी गौशाला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में यहां की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। 250 से अधिक गोवंश को मिल रही चौबीसों घंटे देखभाल गौशाला में वर्तमान में लगभग 250 गोवंश संरक्षित हैं। इनके लिए भूसा, दाना, गुड़, स्वच्छ पेयजल के साथ गर्मी से बचाव के लिए पंखे और पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था है। लगभग 4 एकड़ में हरा चारा भी विकसित किया गया है ताकि गोवंश को पौष्टिक आहार मिल सके। बीमार और घायल गोवंश के उपचार की नियमित व्यवस्था है। देखभाल के लिए 6 कर्मचारी 24 घंटे तैनात हैं। सीटीवी और वॉच टॉवर से पल-पल की निगरानी गौशाला की सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जिससे हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा वॉच टॉवर से चौकीदार द्वारा भी लगातार निगरानी की जा रही है। गौ-आधारित पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा निरीक्षण के दौरान अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने गौशाला में पर्यटन की संभावनाओं का भी अवलोकन किया। प्राकृतिक वातावरण, विशाल हरित क्षेत्र और ग्रामीण परिवेश को देखते हुए इसे "ग्रामीण एवं गौ-आधारित पर्यटन" के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर चर्चा हुई। अधिकारियों का मानना है कि इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार, जैविक खेती, पशुपालन और पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलेगी और प्रकृति एवं गौ संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राधा सुधीर पटेल, जनपद सदस्य शिवा राजपूत, परियोजना अधिकारी योगेंद्र राय, जिला पर्यटन प्रबंधक मनोज सिंह ठाकुर और सचिव भगवान दास उपस्थित रहे। सभी ने गौशाला की व्यवस्थाओं की सराहना की और इसे संरक्षण के साथ पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर सकारात्मक चर्चा की। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of Animal Husbandry, Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jul 19, 2026

इटारसी रेलवे स्टेशन पर खानपान वेंडरों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

एक्सपायरी ब्रेड, दूषित सामग्री, 1 क्विंटल 85 किलो पीडीएस नमक और 3 गैस सिलेंडर जब्त

  कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देश पर जिला प्रशासन ने इटारसी रेलवे स्टेशन के खानपान व्यवसाय से जुड़े किरायेदार वेंडरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। हाल में हुई आपराधिक घटना के बाद प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया।

अपर कलेक्टर नर्मदापुरम श्री राजेश शुक्ला, एसडीएम इटारसी श्री नीलेश शर्मा और एसडीओपी श्री मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम ने स्टेशन क्षेत्र में दबिश दी। टीम में तहसीलदार श्रीमती सुनीता साहनी, थाना प्रभारी श्री सौरभ पांडे, खाद्य विभाग के अधिकारी श्री जितेंद्र सिंह राणा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री कमलेश दीयावार, आरआई श्री रितेश कुमार और पटवारी श्री लोकेश ठाकरे शामिल थे।

गंदगी में बन रहा था यात्रियों का खाना

जांच के दौरान टीम ने पाया कि कई वेंडर बेहद अस्वच्छ और गंदे माहौल में यात्रियों के लिए भोजन तैयार कर रहे थे। मोहर सिंह की बिल्डिंग में किराए पर रह रहे एक वेंडर के यहां से एक्सपायरी डेट वाली ब्रेड मिली। खाद्य विभाग ने ब्रेड का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया। सुमंत तिवारी की बिल्डिंग में स्टेशन के लिए भोजन बनाने वाले किरायेदार वेंडरों के पास से आलू की सब्जी की तरी, बड़ी मात्रा में पके हुए आलू और अन्य संदिग्ध खाद्य सामग्री बरामद हुई। सभी सामग्री को मौके पर ही नष्ट करने की प्रक्रिया नगर पालिका इटारसी द्वारा शुरू कर दी गई है।

पीडीएस का नमक और गैस सिलेंडर भी जब्तद

कार्रवाई के दौरान सबसे गंभीर मामला पीडीएस नमक का सामने आया। टीम ने 1 क्विंटल 85 किलो नमक जब्त किया, जो पीडीएस की शासकीय दुकान का बताया जा रहा है। प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहा है कि शासकीय वितरण के लिए आया नमक निजी वेंडरों तक कैसे पहुंचा और इसका उपयोग किस लिए किया जा रहा था। इस मामले में जिम्मेदार लोगों की पहचान कर अलग से कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही मौके से तीन गैस सिलेंडर भी बरामद किए गए। अधिकारियों ने सिलेंडरों की वैधता और सुरक्षा मानकों की जांच शुरू कर दी है।

प्रशासनिक टीम के पहुंचने की खबर लगते ही कुछ अन्य स्थानों पर वेंडरों ने मकानों में ताला लगाकर भागने की कोशिश की। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे सभी ठिकानों की पहचान कर आगे भी जांच जारी रहेगी। प्रशासन के अनुसार जिन फर्मों/वेंडरों पर कार्रवाई की गई वे मुख्य टेंडरधारी कंपनी से काम लेकर संचालित हो रहे थे। जिसमें फर्म/वेंडर राहुल इंटरप्राइजेज के लिए शेख इरफान खान, अतुल अवस्थी के यहां अजय महाला एवं होटल धर्मराज के लिए राजकुमार बघेल कार्य करते हुए पाए गए।

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि रेलवे स्टेशन सहित सभी सार्वजनिक स्थानों पर खाद्य सामग्री तैयार करने वाले वेंडरों की नियमित जांच की जाए, ताकि यात्रियों और आम नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ न हो।

प्रशासन ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद संबंधित फर्मों, किरायेदार वेंडरों और मौके पर कार्यरत व्यक्तियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006, आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955, PDS कंट्रोल ऑर्डर 2015 और अन्य प्रासंगिक नियमों के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh

इटारसी रेलवे स्टेशन पर खानपान वेंडरों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई एक्सपायरी ब्रेड, दूषित सामग्री, 1 क्विंटल 85 किलो पीडीएस नमक और 3 गैस सिलेंडर जब्त कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देश पर जिला प्रशासन ने इटारसी रेलवे स्टेशन के खानपान व्यवसाय से जुड़े किरायेदार वेंडरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। हाल में हुई आपराधिक घटना के बाद प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया। अपर कलेक्टर नर्मदापुरम श्री राजेश शुक्ला, एसडीएम इटारसी श्री नीलेश शर्मा और एसडीओपी श्री मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम ने स्टेशन क्षेत्र में दबिश दी। टीम में तहसीलदार श्रीमती सुनीता साहनी, थाना प्रभारी श्री सौरभ पांडे, खाद्य विभाग के अधिकारी श्री जितेंद्र सिंह राणा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री कमलेश दीयावार, आरआई श्री रितेश कुमार और पटवारी श्री लोकेश ठाकरे शामिल थे। गंदगी में बन रहा था यात्रियों का खाना जांच के दौरान टीम ने पाया कि कई वेंडर बेहद अस्वच्छ और गंदे माहौल में यात्रियों के लिए भोजन तैयार कर रहे थे। मोहर सिंह की बिल्डिंग में किराए पर रह रहे एक वेंडर के यहां से एक्सपायरी डेट वाली ब्रेड मिली। खाद्य विभाग ने ब्रेड का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया। सुमंत तिवारी की बिल्डिंग में स्टेशन के लिए भोजन बनाने वाले किरायेदार वेंडरों के पास से आलू की सब्जी की तरी, बड़ी मात्रा में पके हुए आलू और अन्य संदिग्ध खाद्य सामग्री बरामद हुई। सभी सामग्री को मौके पर ही नष्ट करने की प्रक्रिया नगर पालिका इटारसी द्वारा शुरू कर दी गई है। पीडीएस का नमक और गैस सिलेंडर भी जब्तद कार्रवाई के दौरान सबसे गंभीर मामला पीडीएस नमक का सामने आया। टीम ने 1 क्विंटल 85 किलो नमक जब्त किया, जो पीडीएस की शासकीय दुकान का बताया जा रहा है। प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहा है कि शासकीय वितरण के लिए आया नमक निजी वेंडरों तक कैसे पहुंचा और इसका उपयोग किस लिए किया जा रहा था। इस मामले में जिम्मेदार लोगों की पहचान कर अलग से कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही मौके से तीन गैस सिलेंडर भी बरामद किए गए। अधिकारियों ने सिलेंडरों की वैधता और सुरक्षा मानकों की जांच शुरू कर दी है। प्रशासनिक टीम के पहुंचने की खबर लगते ही कुछ अन्य स्थानों पर वेंडरों ने मकानों में ताला लगाकर भागने की कोशिश की। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे सभी ठिकानों की पहचान कर आगे भी जांच जारी रहेगी। प्रशासन के अनुसार जिन फर्मों/वेंडरों पर कार्रवाई की गई वे मुख्य टेंडरधारी कंपनी से काम लेकर संचालित हो रहे थे। जिसमें फर्म/वेंडर राहुल इंटरप्राइजेज के लिए शेख इरफान खान, अतुल अवस्थी के यहां अजय महाला एवं होटल धर्मराज के लिए राजकुमार बघेल कार्य करते हुए पाए गए। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि रेलवे स्टेशन सहित सभी सार्वजनिक स्थानों पर खाद्य सामग्री तैयार करने वाले वेंडरों की नियमित जांच की जाए, ताकि यात्रियों और आम नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ न हो। प्रशासन ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद संबंधित फर्मों, किरायेदार वेंडरों और मौके पर कार्यरत व्यक्तियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006, आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955, PDS कंट्रोल ऑर्डर 2015 और अन्य प्रासंगिक नियमों के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jul 19, 2026

➡️समान नागरिक संहिता
👉न्याय नैतिकता और उत्तरदायित्व पर आधारित व्यवस्था।
👉समान अधिकार, समान अवसर, समान न्याय की दिशा में युगांतरकारी कदम।
↪️ सबको बराबर कानूनी अधिकार।
↪️विवाह और तलाक का पंजीयन अनिवार्य
↪️बहु विवाह पर पूर्ण रोक
↪️ अनुसूचित जनजातियों को विशेष छूट
↪️ पारंपरिक आस्थाओं का पूरा सम्मान
↪️महिलाओं के अधिकारों की कानूनी सुरक्षा
↪️हर बच्चे को सामाजिक भेदभाव से मुक्ति
↪️ विवाह परिवार से जुड़े कानूनों में ऐतिहासिक सुधार
↪️ सम्मानजनक पुनर्विवाह का अधिकार
↪️ निष्पक्ष और प्रगतिशील कानून व्यवस्था
↪️ अनौपचारिक तलाक का पूरी तरह अंत
↪️ उत्तराधिकारी की स्पष्ट और न्याय पूर्ण व्यवस्था
↪️ धोखाधड़ी पर प्रभावी नियंत्रण
↪️ तलाक के मामलों में समानता का अधिकार
↪️ विवाह के लिए सही उम्र सीमा
↪️ हर बच्चे को सामान कानूनी पहचान
↪️ उत्तराधिकार में स्त्री पुरुष समानता

Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #narmadapuram #JansamparkMP #MadhyaPradesh

➡️समान नागरिक संहिता 👉न्याय नैतिकता और उत्तरदायित्व पर आधारित व्यवस्था। 👉समान अधिकार, समान अवसर, समान न्याय की दिशा में युगांतरकारी कदम। ↪️ सबको बराबर कानूनी अधिकार। ↪️विवाह और तलाक का पंजीयन अनिवार्य ↪️बहु विवाह पर पूर्ण रोक ↪️ अनुसूचित जनजातियों को विशेष छूट ↪️ पारंपरिक आस्थाओं का पूरा सम्मान ↪️महिलाओं के अधिकारों की कानूनी सुरक्षा ↪️हर बच्चे को सामाजिक भेदभाव से मुक्ति ↪️ विवाह परिवार से जुड़े कानूनों में ऐतिहासिक सुधार ↪️ सम्मानजनक पुनर्विवाह का अधिकार ↪️ निष्पक्ष और प्रगतिशील कानून व्यवस्था ↪️ अनौपचारिक तलाक का पूरी तरह अंत ↪️ उत्तराधिकारी की स्पष्ट और न्याय पूर्ण व्यवस्था ↪️ धोखाधड़ी पर प्रभावी नियंत्रण ↪️ तलाक के मामलों में समानता का अधिकार ↪️ विवाह के लिए सही उम्र सीमा ↪️ हर बच्चे को सामान कानूनी पहचान ↪️ उत्तराधिकार में स्त्री पुरुष समानता Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #narmadapuram #JansamparkMP #MadhyaPradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jul 19, 2026

अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की निरंतर कार्यवाही

इटारसी के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कार्यवाही के दौरान 10 प्रकरण दर्ज

50 पाव देशी शराब, 40 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 1250 किलो महुआ लाहन जब्त

 कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के परिवहन, विनिर्माण एवं संग्रहण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी के मार्गदर्शन तथा मंडल प्रभारी अधिकारी श्री अभिलाष पाठक के नेतृत्व में शनिवार को आबकारी विभाग द्वारा इटारसी शहर एवं औद्योगिक क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर व्यापक कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान इटारसी के गरीबी लाइन, नाला मोहल्ला, सूरजगंज, बालाजी मंदिर एवं पुरानी इटारसी क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) एवं 34(1)(च) के तहत 10 प्रकरण दर्ज किए गए।

आबकारी विभाग की टीम ने कार्रवाई के दौरान 50 पाव देशी मदिरा, 40 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 1250 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया। जब्त मदिरा एवं महुआ लाहन की अनुमानित कीमत 1 लाख 36 हजार 800 रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री रमेश अहिरवार सहित आबकारी विभाग के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सराहनीय सहयोग रहा। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा
#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav  Home Department of Madhya Pradesh General Administration Department, MP

अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की निरंतर कार्यवाही इटारसी के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कार्यवाही के दौरान 10 प्रकरण दर्ज 50 पाव देशी शराब, 40 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 1250 किलो महुआ लाहन जब्त कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के परिवहन, विनिर्माण एवं संग्रहण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी के मार्गदर्शन तथा मंडल प्रभारी अधिकारी श्री अभिलाष पाठक के नेतृत्व में शनिवार को आबकारी विभाग द्वारा इटारसी शहर एवं औद्योगिक क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर व्यापक कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान इटारसी के गरीबी लाइन, नाला मोहल्ला, सूरजगंज, बालाजी मंदिर एवं पुरानी इटारसी क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) एवं 34(1)(च) के तहत 10 प्रकरण दर्ज किए गए। आबकारी विभाग की टीम ने कार्रवाई के दौरान 50 पाव देशी मदिरा, 40 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 1250 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया। जब्त मदिरा एवं महुआ लाहन की अनुमानित कीमत 1 लाख 36 हजार 800 रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री रमेश अहिरवार सहित आबकारी विभाग के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सराहनीय सहयोग रहा। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Home Department of Madhya Pradesh General Administration Department, MP

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jul 18, 2026

होशंगाबाद नगर: follow me like my all videos - Hoshangabad Nagar News