रमना: रमना में मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता शिविर आयोजित, महिलाओं को स्वास्थ्य और स्वच्छता की जानकारी दी गई
Ramna, Garhwa | May 28, 2026 रमना प्रखंड के सिलीदाग पंचायत स्थित ग्राम सेवा केंद्र में विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। एसबीआई फाउंडेशन से संपोषित और केजीवीके द्वारा संचालित इस कार्यक्रम में महिलाओं और किशोरियों को माहवारी के दौरान स्वच्छता, संतुलित आहार और स्वास्थ्य जांच के महत्व की जानकारी दी गई। इस दौरान सैनिटरी पैड का वितरण कर उसके सुरक्षित उपयोग और