हमीरगढ़: बड़ा काबरा में नालियों की कमी, मेगा हाइवे पर बह रहा गंदा पानी, सड़क पर फिसलन से हादसे का खतरा
हमीरगढ़। आमली गढ़ पाछली ग्राम पंचायत क्षेत्र के बड़ा काबरा गांव में नालियों की व्यवस्था नहीं होने से घरों से निकलने वाला गंदा पानी सीधे मेगा हाइवे पर बह रहा है।लंबे समय से सड़क पर लगातार पानी बहने के कारण यहां फिसलन की स्थिति बनी हुई है,जिससे वाहन चालकों और राहगीरों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।ग्रामीण मुकेश कुमार आचार्य ने जानकारी दी।