मेरठ: कंकरखेडा क्ष्रेत्र में भाई बहन पर जानलेवा हमला, भाई के ससुराल पक्ष ने किया जानलेवा हमला,दोनो भाई बहन गंभीर घायल
Meerut, Meerut | Mar 14, 2024 थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के रोहटा रोड स्थित मुरलीपुर गांव में हमलावरों ने पैदल जा रहे भाई बहन पर जानलेवा हमला कर दिया। सिर में चोट लगने से दोनों भाई बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में परिजन घायलों को लेकर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया।भाई के ससुराल पक्ष ने किया दोनो पर हमला।