जहानाबाद: जहानाबाद स्टेशन: मोबाइल बचाने में युवक ट्रेन से गिरा, हुआ घायल
गया टाउन निवासी अभय वर्मा गया से पटना जाने के दौरान जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर मोबाइल झपटमारी का शिकार हो गए। चोरों ने उनका मोबाइल छीनने की कोशिश की, जिसे बचाने के क्रम में वह ट्रेन से गिरकर घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मामले को लेकर आगे की कार्रवाई मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे की जा रही है।